NEXT 14 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़- सरदारशहर रोड स्थित रीको क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा पार्सल मिला है। जानकारी के अनुसार यह पार्सल एक सफेद कट्टे में बंद बड़े थैले जैसा है, जिस पर “मोहनलाल दुर्गाप्रसाद, श्रीडूंगरगढ़” लिखा हुआ है।
यह पार्सल सेवानंद शर्मा को मिला, जिन्होंने सतर्कता दिखाते हुए इसे सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। फिलहाल पार्सल को करणी ट्रांसपोर्ट कंपनी, श्रीडूंगरगढ़ में सुरक्षित रखा गया है।
पार्सल के मालिक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। संबंधित व्यक्ति से अपील की गई है कि वह सेवानंद शर्मा से मोबाइल नंबर 9636563083 पर संपर्क कर अपना पार्सल प्राप्त कर ले।



















