NEXT 19 जनवरी, 2025। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति ने रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में नवपदस्थ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी का भव्य अभिनंदन और स्वागत किया। यह कार्यक्रम थाने के परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने थानाधिकारी को सम्मानित किया।

समिति के सदस्यों ने थानाधिकारी को अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए उनके कार्यकाल में कस्बे में पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारू एवं सुदृढ़ बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर समिति के सदस्य महेश झंवर और सुभाष सिद्ध बाना ने उम्मीद जताई कि स्वामी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने अपने संबोधन में समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और “पब्लिक पुलिसिंग” के सिद्धांत पर कार्य करने की बात कही। उन्होंने समाज के साथ सहयोग कर प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने का वादा किया।
कार्यक्रम में जिला शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, दीपिका सोनी, भावना सिंधी, प्रियंका सुथार, नेहा सारस्वत, पवन नाई, संदीप जयपाल, विमल शर्मा, सत्यपाल तुनगरिया, ओमप्रकाश ज्याणी, श्रवण डोगीवाल, सांवरमल जांघू, और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।