NEXT 25 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर बुधवार रात्रि 9:45 बजे कितासर बॉर्डर के पास तीन वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना तेज था कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी और बीकानेर निवासी के दो वाहन बीकानेर की ओर आ रहे थे, जबकि एक वाहन कितासर निवासी का दूसरी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान तीनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सहायता की।
हादसे में वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी वाहन सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर राहत व्यवस्था की गई और वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।



















