#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), श्रीडूंगरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून से 16 जुलाई 2026 तक अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद मेरिट एवं कॉलेज आवंटन के अनुसार संबंधित संस्थान में दस्तावेज जमा कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष COPA, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, वायरमैन, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड में प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान में विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, वाई-फाई, लाइब्रेरी, एसी लैब, खेल मैदान और जिम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा संस्थान के समीप ही राजकीय छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। छात्राओं को नियमानुसार निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा।

प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान के दूरभाष 01565-294461, 97722-74476, 70140-04117 एवं 89552-09588 पर संपर्क कर सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान🟢 शिक्षा के लिए आगे आए दानवीर: बीकानेर में 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित🟢 बैंगलौर में सारस्वत समाज की नई टीम का गठन: किसन ओझा बने अध्यक्ष🟢 9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट🟢 श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन🟢 2 साल से बंद थी 91 वर्षीय वृद्धा की पेंशन: प्रशासन घर पहुंचा, ई-केवाईसी कर दोबारा शुरू कराई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ