#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात की उम्मीद: NH-11 फोरलेन की डीपीआर केंद्र को भेजी, अंतिम मंजूरी का इंतजार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-11 (बीकानेर-रतनगढ़) को फोरलेन बनाने की मांग पर प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दी गई है। अब परियोजना की अंतिम स्वीकृति केंद्र सरकार से मिलना बाकी है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि वे इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लगातार पत्राचार कर रहे हैं। इसी क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे पत्र में परियोजना की वर्तमान स्थिति और विभागीय कार्रवाई की जानकारी दी है।

विभाग के अनुसार, सीकर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल रियायत (कंसेशन) व्यवस्था के तहत संचालित है। वहीं, बीकानेर-रतनगढ़ खंड को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव आगे बढ़ चुका है। वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना में सीकर बाईपास से लक्ष्मणगढ़ होते हुए रतनगढ़ तक सड़क को दो लेन से चार लेन में विकसित करने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है।

विधायक सारस्वत ने कहा कि बीकानेर-रतनगढ़ फोरलेन बनने से श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा लोगों का सफर अधिक सुरक्षित और सुगम होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से परियोजना को जल्द मंजूरी मिलेगी और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात की उम्मीद: NH-11 फोरलेन की डीपीआर केंद्र को भेजी, अंतिम मंजूरी का इंतजार🟢 केंद्रीय मंत्री गडकरी को राज्यमंत्री सुथार ने लिखा पत्र: बीकानेर- सीकर NH-11 को फोरलेन करने की मांग, बढ़ती दुर्घटनाओं का दिया हवाला🟢 सहजन की खेती सीखने का मौका: काजरी में जुलाई में होंगे तीन निःशुल्क प्रशिक्षण, 1000 पौधे भी मिलेंगे🟢 कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक सारस्वत को सौंपा ज्ञापन🟢 उत्तराखंड में मिली बीकानेर की बुजुर्ग महिला, बेटों के नाम हनुमान और महादेव कस्वां बता रही; परिजनों की तलाश🟢 पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध