#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के घर-जमाई की ससुराल में मौत: विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पत्नी हिरासत में; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हंसेरा गांव में सोमवार रात ससुराल में रह रहे श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में हुए विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट हुई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मूलाराम (50) पुत्र हिराराम, निवासी कुन्तासर (श्रीडूंगरगढ़) के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से लूणकरणसर क्षेत्र के हंसेरा गांव स्थित अपने ससुराल में घर-जमाई के रूप में रह रहा था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 9 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मूलाराम के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

पत्नी से पूछताछ, सभी पहलुओं से जांच

घटना के बाद पुलिस ने प्रथम दृष्टया मृतक की पत्नी विद्या देवी से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और घटना के समय घर में मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

फिलहाल इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। इसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ के घर-जमाई की ससुराल में मौत: विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पत्नी हिरासत में; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार