#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन, 12.8 किलो डोडा चूरा-पोस्त के साथ तस्कर दबोचा

By Next Team Writer

Published on:

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; बाइक जब्त, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

NEXT 10 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा चूरा-पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने ठुकरियासर निवासी रामधन पुत्र कालूराम मोटसरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुट गई है।

कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन तथा थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में की गई। एसआई रतनलाल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और मौके से 12.8 किलो डोडा चूरा-पोस्त बरामद किया।

इस कार्रवाई की सफलता में हेड कांस्टेबल झूमरराम की मुस्तैदी और सतर्कता की अहम भूमिका रही। वहीं टीम में कांस्टेबल पुनीत कुमार, विजय कुमार और विकास भी शामिल रहे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अब खुद की बाइक का सपना होगा साकार: न्यू दीप बाइक जंक्शन लेकर आया किफायती दामों पर रेपो बाइक्स की बड़ी रेंज🟢 एक सहमति… और खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, ग्रामीण सेवा शिविर में पांच काश्तकारों का मौके पर हुआ बंटवारा🟢 बिग्गा में PNB का कृषि महाअभियान: ₹60 करोड़ के ऋण प्रस्ताव मिले, 21 किसानों को ₹8 करोड़ के ऋण स्वीकृत🟢 मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन, 12.8 किलो डोडा चूरा-पोस्त के साथ तस्कर दबोचा🟢 नशे के खिलाफ एडीजे कृष्णकांत की कोर्ट सख्त: मादक पदार्थ तस्करी के तीन मामलों में आरोपियों को नहीं मिली राहत🟢 सीमांकन के बाद लगी पत्थरगढ़ी की पट्टियां तोड़ने का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला; तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग🟢 जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा जयपुर पहुंचा, विधायक सारस्वत ने शिक्षा मंत्री से मांगे नए भवन🟢 ट्रांसफर लिस्ट में ‘MLA KA O KHATAM KERNE K LIYE’ लिखते ही मचा बवाल, आईटी विभाग की चूक हुई वायरल, देखें लिस्ट