NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ में भगवान नाथ सिद्ध को बीकानेर देहात का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने 10 जुलाई को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भगवान नाथ सिद्ध की संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और कर्तव्य भावना को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के अभियानों को जिलेभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।
भगवान नाथ सिद्ध जगनाथ सिद्ध के पुत्र हैं तथा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव लिखमादेसर के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।




















