#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नाबालिग बोली- कपड़े फाड़े, फोटो लेकर किया ब्लैकमेल; खुद को भीम सेना का अध्यक्ष बताने वाले युवक पर पोक्सो केस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग की रिपोर्ट पर स्वयं को भीम सेना का अध्यक्ष बताने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र नौसरिया ने उसके कपड़े फाड़ दिए, उसके साथ गलत काम किया तथा उसकी तस्वीरें खींच लीं। आरोप है कि इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे उसके एक दोस्त के खिलाफ झूठी शिकायत लिखवाई और झूठे बयान दिलवाए।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पीड़िता के पिता को शराब पिलाता था और पीड़िता के साथ मारपीट करता था। इतना ही नहीं, आरोपी उस पर अपने माता-पिता को पेय पदार्थ में नींद की गोलियां मिलाकर देने का दबाव भी बनाता था। पीड़िता ने आरोपी पर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बारिश थमी तो खेतों में मुरझाने लगी फसलें, 20 जुलाई तक पानी नहीं बरसा तो बारानी खेती पर संकट🟢 नाबालिग बोली- कपड़े फाड़े, फोटो लेकर किया ब्लैकमेल; खुद को भीम सेना का अध्यक्ष बताने वाले युवक पर पोक्सो केस🟢 दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति समेत 7 जनों पर केस🟢 भैरूँ धोरा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा, सेवा समिति ने लगाया मटकी स्टैंड