#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रात में जला 33 केवी जीएसएस का ट्रांसफार्मर, 24 घंटे में बदला; समन्दसर के किसानों को मिली बड़ी राहत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। समन्दसर गांव के 33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) में बुधवार रात अचानक फॉल्ट आने से ट्रांसफार्मर जल गया। इससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और सिंचाई पर निर्भर किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया। हालांकि विद्युत विभाग ने गुरुवार को नया 33 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।

भाजपा नेता मांगीलाल गोदारा के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि किसानों की सिंचाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस कार्य में जुटे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की।

बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद समन्दसर के किसानों और ग्रामीणों ने राहत जताई। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर ट्रांसफार्मर बदल जाने से फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से बच गई और बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने विधायक तथा विद्युत विभाग का आभार भी व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 झोपड़ी से निकली बेटी ने जीती नीट की जंग, कल्याणसर पुराना की भगवती महिया बनी डॉक्टर बनने की राह पर🟢 रात में जला 33 केवी जीएसएस का ट्रांसफार्मर, 24 घंटे में बदला; समन्दसर के किसानों को मिली बड़ी राहत🟢 हाई रिस्क गर्भवतियों की समय पर पहचान पर जोर: बीसीएमओ बोले- कोई भी पात्र महिला स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे🟢 एक ही गांव के तीन छात्रों ने NEET UG में मारी बाजी, सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर🟢 रामदेवरा पदयात्रा: 8 सितंबर को रवाना होगा ‘आपणो संघ ध्वजा बंध धारी’ का जत्था, 100 श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू🟢 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, संगठन को और मजबूत बनाने पर मंथन