#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घनी आबादी में FST प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध: निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी को सौंपा आपत्ति पत्र

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के विकास अधिकारी मनोज धायल गुरुवार को ग्राम मोमासर में प्रस्तावित एफएसटी (FST) प्लांट के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का विरोध जताया और प्लांट को अन्य स्थान पर स्थापित करने की मांग की।

ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को बताया कि जिस भूमि पर एफएसटी प्लांट प्रस्तावित है, वह घनी आबादी के बीच स्थित है। इसी स्थान पर प्रतिवर्ष सावन तीज का मेला आयोजित होता है। साथ ही भूमि के समीप मंदिर एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भी स्थित है। ग्रामीणों का कहना था कि यह सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, जहां गांव के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं तथा बच्चे खेलकूद करते हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित स्थल एफएसटी प्लांट की स्थापना के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस स्थान का चयन निरस्त कर प्लांट के लिए किसी उपयुक्त वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, पूर्व सरपंच जेठाराम भाम्भू, सुशील राजपुरोहित, खींयाराम भाम्भू, सुंदरलाल भार्गव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 SI भर्ती: 3 अगस्त से होगी PET, 20,798 अभ्यर्थी देंगे दमखम की परीक्षा🟢 मेहरबान हुए इंद्रदेव: श्रीडूंगरगढ़ में झमाझम बारिश, सूखती फसलों को मिला जीवनदान🟢 65 लाख की फर्जी करेंसी केस: चौथा आरोपी गिरफ्त में, चार दिन की रिमांड पर भेजा🟢 ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला और बल: किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने दिया समर्थन, 5 अगस्त के जनांदोलन में शामिल होंगे🟢 श्रीडूंगरगढ़ की नवोदित कवयित्री सीमा भोजक की दूसरी काव्य पुस्तक ‘उड़ान के पहले पंख’ का लोकार्पण🟢 मेहनत लाई रंग: ताल मैदान स्कूल की व्याख्याता दुर्गा डूडी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, 68वीं रैंक हासिल🟢 अच्छी बारिश की कामना के लिए बिग्गा में 25 जुलाई को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण, रात 8:30 बजे से भजनों की होगी प्रस्तुति🟢 सातलेरा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला: गाय से टकराकर बस से भिड़ा ट्रैक्टर🟢 साइबर अपराधों पर सख्ती जरूरी, नए कानूनों में प्रभावी पैरवी करें: जॉइंट डायरेक्टर आर्य🟢 घनी आबादी में FST प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध: निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी को सौंपा आपत्ति पत्र