काठमांडू में 2026-28 कार्यकाल के लिए मिली जिम्मेदारी, बोले- समाज के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास
NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की प्रतिभाएं देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी सामाजिक सेवाओं से पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ मूल के समाजसेवी रमेश लूणिया को नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा का वर्ष 2026-28 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

सामाजिक युवा कार्यकर्ता महावीर लूणिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी महेंद्र भटेरा ने सर्वसम्मति से रमेश लूणिया को आगामी दो वर्षीय कार्यकाल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रमेश लूणिया ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास को कायम रखते हुए संघ व संघपति के इंगितानुसार संस्था और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
महावीर लूणिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के ही पवन सेठिया को उपाध्यक्ष प्रथम और मालचंद लूणिया को संगठन मंत्री का दायित्त्व सौंपा गया है।
रमेश लूणिया के निर्विरोध अध्यक्ष बनने और पवन सेठिया के उपाध्यक्ष व मालचंद लूणिया के संगठन मंत्री बनने पर काठमांडू सहित श्रीडूंगरगढ़ के समाजजनों में खुशी का माहौल रहा। विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।





















