सेसोमूं स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, 540 विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई।

विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना में सेवाएं दे चुके रामनिवास बेनीवाल ने कारगिल युद्ध की वीरगाथा सुनाई। उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज कुमार पांडेय, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव, राइफलमैन संजय कुमार सहित कारगिल के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने कहा कि सच्ची देशभक्ति केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना भी राष्ट्रसेवा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बिजली और पानी की बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का संचालन बबीता सक्सेना ने किया। इस अवसर पर एकेडमिक कॉर्डिनेटर फरियाद अली काजी, पंकज पारीक, घनश्याम गौड़ सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शहीदों को नमन किया।























