#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब ब्लैक स्पॉट्स की तकनीकी खामियां होंगी दूर: कितासर से सेरूणा तक हादसों पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने शुरू किया संयुक्त निरीक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर कितासर से लेकर सेरूणा तक का हिस्सा लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। इस मार्ग पर अब तक अनेक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब प्रशासन ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स की तकनीकी खामियों को चिन्हित कर उनमें सुधार की कवायद शुरू कर दी है।

NEXT: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चिन्हित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक एवं अन्य विभागीय अधिकारी।

जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं संबंधित रोड एजेंसी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। टीम ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित सिजराल होटल के पास तथा बिग्गा के निकट दुर्घटना संभावित स्थलों का गहन निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के संभावित कारणों का अध्ययन किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क के शोल्डर, साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, क्रैश बैरियर, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जहां भी तकनीकी कमियां मिलीं, वहां आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुझाए, ताकि भविष्य में हादसों की संख्या कम की जा सके।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि ब्लैक स्पॉट्स की तकनीकी खामियां दूर होने के बाद इस मार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक सहित पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए