#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एसडीएम ने तीन पीएम श्री स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछा पाठ; शिक्षकों को दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार पीएम श्री विद्यालयों के गुणवत्तापूर्ण एवं मानक आधारित मूल्यांकन अभियान के तहत उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के तीन पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और पीएम श्री योजना के तहत किए जा रहे नवाचारों की हकीकत परखी।

NEXT: पीएम श्री योजना के तहत श्रीडूंगरगढ़ के राउमा विद्यालय (ताल मैदान) में संचालित व्यवस्थाओं और नवाचारों का निरीक्षण करते उपखंड अधिकारी।

उपखंड अधिकारी ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कितासर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ तथा पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केऊ पुरानी का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया, उनसे प्रश्न पूछकर उनकी अधिगम क्षमता का आकलन किया तथा शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही पीएम श्री योजना के तहत निर्धारित मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों और नवाचारों की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपखंड अधिकारी ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नियमित मूल्यांकन, गतिविधि आधारित शिक्षा और नवाचारों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव देते हुए कहा कि पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से युक्त, गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भामाशाहों के सहयोग से महाविद्यालय को मिली नई सौगात, 1 करोड़ से बने 6 कक्षा-कक्ष व विज्ञान लैब का लोकार्पण🟢 पुंदलसर में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, अब गांव में ही मिलेगी डिजिटल शिक्षा🟢 301वें जन्मोत्सव पर आचार्य भिक्षु को भावभीनी श्रद्धांजलि: 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामूहिक सामायिक, सवा करोड़ मंत्र जाप का संकल्प हुआ पूरा🟢 आचार्य सम्मेलन में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र चेतना पर मंथन, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान🟢 एसडीएम ने तीन पीएम श्री स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछा पाठ; शिक्षकों को दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश🟢 अब ब्लैक स्पॉट्स की तकनीकी खामियां होंगी दूर: कितासर से सेरूणा तक हादसों पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने शुरू किया संयुक्त निरीक्षण🟢 कारगिल के वीरों से लें प्रेरणा, जिम्मेदार नागरिक बनें: सुब्रत कुंडू🟢 उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक डामर सड़क की मांग, धनेरू के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन🟢 श्रावण मास में होगा विशेष: बिग्गा बास के श्री गणेशजी मंदिर में 29 जुलाई से गूंजेगा ‘ॐ नमः शिवाय’, 4 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन🟢 हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को मिलेगा ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’