#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

301वें जन्मोत्सव पर आचार्य भिक्षु को भावभीनी श्रद्धांजलि: 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामूहिक सामायिक, सवा करोड़ मंत्र जाप का संकल्प हुआ पूरा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ के साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु का 301वां जन्मोत्सव आध्यात्मिकता, मंगलमय भावनाओं और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आचार्य भिक्षु के त्रिशताब्दी जन्म दिवस संपन्नता समारोह का आयोजन साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

NEXT: तेरापंथ के साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में आचार्य भिक्षु के 301वें जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में साध्वीवृन्द का सान्निध्य

प्रातः जुलूस के साथ श्रद्धालु तेरापंथ सेवा केंद्र पहुंचे और सामूहिक सामायिक आराधना में शामिल हुए। इस दौरान जैन समाज के साथ जैनेतर समाज के लोगों ने भी सहभागिता निभाई तथा 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक सामायिक कर धर्म आराधना की। कार्यक्रम में साध्वी लक्ष्यप्रभा ने गीतिका संगान एवं मंत्र जाप करवाया, जबकि साध्वीवृंद ने गीतिकाओं के माध्यम से आचार्य भिक्षु के जीवन-वृतांत एवं उनके सिद्धांतों का भावपूर्ण चित्रण किया। साध्वी पुनीतप्रभा की संसारपक्षीय भाभी कस्तूरी जैन ने भी गीतिका के माध्यम से आचार्य भिक्षु का स्मरण किया।

कार्यक्रम में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला के सदस्यों ने सामूहिक गीतिकाओं के माध्यम से आचार्य भिक्षु के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति अर्पित की।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद एवं समण संस्कृति संकाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला के बैनर का तेरापंथ युवक परिषद एवं किशोर मंडल द्वारा अनावरण किया गया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने आचार्य भिक्षु के त्रिशताब्दी जन्म दिवस संपन्नता पर सभी को ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक का पंजीकरण कर स्वाध्याय करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यशाला से जोड़ने का आह्वान किया।

समारोह में प्रत्येक श्रद्धालु को न्यूनतम 300 माला फेरने का लक्ष्य दिया गया था तथा माला पत्रकों को सजाने का कार्य भी सौंपा गया था। समाज के लोगों ने इसे उत्साहपूर्वक पूरा किया और लगभग सवा करोड़ मंत्र जाप का संकल्प पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में सभी को मुख वस्त्रिका वितरित की गई। आमंत्रण कार्ड एवं मुख वस्त्रिका के लकी ड्रॉ के विजेताओं, सर्वाधिक माला फेरने वाले श्रद्धालुओं तथा माला पत्रक सज्जीकरण प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। महिला मंडल की ओर से सीपीएस ट्रेनर खुशी कोठारी एवं कपिला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ज्ञानशाला के बच्चों के लिए भी माला फेरने एवं माला पत्रक सज्जीकरण प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पुरस्कारों का आर्थिक सहयोग श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया की ओर से किया गया। साध्वी लक्ष्यप्रभा की प्रेरणा एवं सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों के साथ श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संगठन मंत्री पंचीलाल सिंघी, सहमंत्री संजय बरड़िया एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। तेरापंथ युवक परिषद से अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित बरड़िया, किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा, ऋषभ झाबक, महिला मंडल से अध्यक्ष मंजू, मंत्री अंबिका, उपाध्यक्ष मधु, मंजू, संगठन मंत्री मंजू, कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया, तथा कन्या मंडल से रौनक मालू, मुस्कान मालू, काव्या सिंघी, वंशिका गिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए