#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ट्रॉमा सेंटर की मांग ने फिर पकड़ा जोर: ऑटो यूनियन व हिंदू क्रांति सेना की रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ ऑटो यूनियन और हिंदू क्रांति सेना ने संयुक्त रूप से गांधी पार्क से तहसील कार्यालय तक रोष रैली निकालकर सरकार से जल्द ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग उठाई। रैली में युवाओं ने ट्रॉमा सेंटर के समर्थन में नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय तक मार्च किया।

NEXT: ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर गांधी पार्क से तहसील कार्यालय तक रोष रैली निकालते ऑटो यूनियन, हिंदू क्रांति सेना व अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

रैली को पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित कांग्रेस और कॉमरेड कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और समय पर बेहतर उपचार नहीं मिलने से कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना क्षेत्र की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।

सामाजिक कार्यकर्ता आनंद जोशी ने बताया कि रैली के बाद हिंदू क्रांति सेना और श्रीडूंगरगढ़ ऑटो यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर ट्रॉमा सेंटर के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।

प्रदर्शन में हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष सतीश सारस्वत, युवा जिलाध्यक्ष आनंद जोशी, तहसील अध्यक्ष श्याम गिरी गुसाईं, ऑटो यूनियन अध्यक्ष सीताराम पारीक, सुभाष जावा, कांग्रेस की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र स्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, राधेश्याम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा में कल गूंजेंगे वीर बिग्गाजी महाराज के भजन, विशाल जागरण की तैयारियां पूरी🟢 हर गांव में गूंजा ट्रॉमा सेंटर निर्माण का मुद्दा, 11 गांवों में पहुंचा आह्वान रथ🟢 NEXT की खबर का असर: लापता राकेश सकुशल मिला, परिजनों ने जताया आभार🟢 ट्रॉमा सेंटर की मांग ने फिर पकड़ा जोर: ऑटो यूनियन व हिंदू क्रांति सेना की रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन🟢 तेरापंथ को मिला युवाचार्य, आचार्य महाश्रमण ने मुख्यमुनि महावीरकुमार को सौंपा उत्तराधिकार, देखें आकर्षक फ़ोटो और ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र🟢 पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त विधायक, बोले- हर घर तक समय पर पहुंचे शुद्ध पानी🟢 20 जुलाई से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी🟢 विधायक के हस्तक्षेप से 48 घंटे में बदला जला ट्रांसफार्मर, धनेरू के किसानों को मिली राहत