NEXT 29 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों में पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को पौधे भेंट करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुरु ज्ञान देकर जीवन को दिशा देते हैं और पौधे प्रकृति को जीवन देते हैं। इसलिए “एक पौधा गुरु के नाम, एक पौधा प्रकृति के नाम” अभियान के माध्यम से सभी से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर मां करणी गौ सेवा ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ के साथ सुभाष जावा, श्याम गिरी (हिंदू क्रांति सेना) तथा गौ सेवक आनंद जोशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधों का वितरण कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया।


























