#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बीकानेर के लिए गौरव की बात: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा जिला, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी बीकानेर करेगा, जिसे जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों ने सबसे पहले डॉ. करणी सिंह स्टेडियम का दौरा किया, जहां 15 अगस्त को मुख्य समारोह आयोजित होगा। इस दौरान स्टेज, ध्वजारोहण स्थल, वीवीआईपी बैठक व्यवस्था, टेंट, प्रवेश-निकास, साउंड सिस्टम, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

इसके बाद टीम ने राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में 14 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘एट होम’ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यहां अतिथियों के आमंत्रण, सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की बैठक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के सभागार का भी निरीक्षण किया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान कलाकारों के ग्रीन रूम, आमजन और विशिष्ट अतिथियों के प्रवेश, साउंड सिस्टम, पूर्वाभ्यास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ सहित नगर निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खरीफ फसल बीमा का कल आखिरी दिन: ऋणी किसानों का बैंक करेंगे बीमा, गैर-ऋणी ई-मित्र या बैंक से करा सकेंगे आवेदन🟢 कल सुबह 3 घंटे बिजली कटौती: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे समेत 5 गांवों में सप्लाई रहेगी बंद, जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस🟢 श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को राज्यपाल ने दिया राजस्थान गौरव सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले मुन्नीराम के परिजनों को 5 लाख की सहायता, एईएन ने सौंपा चेक🟢 वन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: लकड़ी से भरी 3 पिकअप जब्त, टीम को देखकर शेड में छोड़कर भागे तस्कर🟢 गुरु पूर्णिमा पर विधायक सारस्वत ने गुरु सोमनाथ महाराज का लिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री का संदेश किया भेंट🟢 मुकाम धाम में गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बोले- गुरु का मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी🟢 बीकानेर के लिए गौरव की बात: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा जिला, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा🟢 पूनरासर में 5 हजार पौधे बांट हरियाली का संदेश, युवाओं-बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प