#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खरीफ फसल बीमा का कल आखिरी दिन: ऋणी किसानों का बैंक करेंगे बीमा, गैर-ऋणी ई-मित्र या बैंक से करा सकेंगे आवेदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खरीफ-2026 फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने के लिए किसानों के पास अब केवल एक दिन का समय बचा है। 31 जुलाई बीमा कराने की अंतिम तिथि है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए समय रहते बीमा करवा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा या प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) श्रीडूंगरगढ़ रघुवर दयाल सुथार ने बताया कि इस वर्ष जिले के लिए ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को अधिसूचित किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का संचालन भारत सरकार की गाइडलाइन और राज्य स्तरीय समन्वय समिति (फसल बीमा) के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी बैंक ऋणी किसानों का फसल बीमा 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करेंगे। वहीं गैर-ऋणी किसान भी अपनी खरीफ फसलों का बीमा निकटतम ई-मित्र केंद्र, बैंक अथवा संबंधित बीमा कंपनी के माध्यम से अंतिम तिथि तक करवा सकते हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और समय पर बीमा कराकर अपनी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान से सुरक्षित करें।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खरीफ फसल बीमा का कल आखिरी दिन: ऋणी किसानों का बैंक करेंगे बीमा, गैर-ऋणी ई-मित्र या बैंक से करा सकेंगे आवेदन🟢 कल सुबह 3 घंटे बिजली कटौती: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे समेत 5 गांवों में सप्लाई रहेगी बंद, जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस🟢 श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को राज्यपाल ने दिया राजस्थान गौरव सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले मुन्नीराम के परिजनों को 5 लाख की सहायता, एईएन ने सौंपा चेक🟢 वन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: लकड़ी से भरी 3 पिकअप जब्त, टीम को देखकर शेड में छोड़कर भागे तस्कर🟢 गुरु पूर्णिमा पर विधायक सारस्वत ने गुरु सोमनाथ महाराज का लिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री का संदेश किया भेंट🟢 मुकाम धाम में गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बोले- गुरु का मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी🟢 बीकानेर के लिए गौरव की बात: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा जिला, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा🟢 पूनरासर में 5 हजार पौधे बांट हरियाली का संदेश, युवाओं-बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प