#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 दिन से अंधेरे में वार्ड-37: कई शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी स्ट्रीट लाइटें, लोगों में बढ़ा डर, देखें अंधेरे में डूबी तस्वीरें

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के वार्ड संख्या 37 में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण रात होते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। हालात ऐसे हैं कि सूर्यास्त के बाद वार्डवासियों को घुप अंधेरे में रहना पड़ रहा है। सड़कें रोशन नहीं होने से लोगों में हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है।

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि लाला झंवर ने बताया कि खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए नगरपालिका प्रशासन को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वार्डवासियों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि रात के समय गहरे अंधेरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। पार्षद प्रतिनिधि ने नगरपालिका प्रशासन से अविलंब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर वार्ड में रोशनी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 हिमाचल से श्रीडूंगरगढ़ पहुंचीं भाजपा महासचिव पायल वैद्या, बोलीं- साइलेंट मोड में समाजसेवा कर प्रदेश का बढ़ा रहे मान🟢 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संतोष पारख को दी बधाई, कहा- समाजसेवा और समर्पण का मिला सम्मान🟢 तेरापंथ दर्शन के अध्ययन का मिलेगा अवसर, सम्यक दर्शन कार्यशाला की परीक्षा 6 सितंबर को🟢 नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, रणनीति तय करने कल होगी अहम बैठक🟢 मां की प्रेरणा से 40 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और शिक्षण सामग्री बांटी, यूसीईओ बोलीं- समय पर प्रोत्साहन से बढ़ती है शैक्षणिक उपलब्धि🟢 10 दिन से अंधेरे में वार्ड-37: कई शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी स्ट्रीट लाइटें, लोगों में बढ़ा डर, देखें अंधेरे में डूबी तस्वीरें🟢 रामदेवरा पैदल यात्रा की तैयारियां शुरू, 9 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ से रवाना होगा जत्था🟢 आचार्य भिक्षु के जीवन पर नृत्य-नाटिका, कठपुतली और कव्वाली से सजी सांस्कृतिक संध्या, देखें फ़ोटो🟢 लॉ कॉलेज में नशामुक्ति कार्यशाला आयोजित, विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश🟢 1 अगस्त विशेष: तिलक की पुण्यतिथि, असहयोग आंदोलन की शुरुआत; आज से विश्व स्तनपान सप्ताह भी शुरू