NEXT 1 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने के बाद समाजसेवी एवं उद्योगपति संतोष पारख को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सामाजिक, व्यावसायिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां फोन, संदेश और व्यक्तिगत रूप से उनके निवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रही हैं।

इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की महासचिव पायल वैद्या शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचीं और संतोष पारख से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित होने पर बधाई दी।
वैद्या ने कहा कि संतोष पारख ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाजसेवा करते हुए राजस्थान की पहचान देशभर में स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से सैकड़ों किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ आकर उन्हें बधाई देना उनके लिए सुखद अनुभव है। पारख आगे भी राजस्थान के साथ-साथ देश के विकास और सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी जुगल किशोर तावणियां, आशीष जाड़ीवाल, कांति कुमार पुगलिया, महेंद्र जैन, नरेंद्र कुमार डागा, विजय कुमार ओझा, दीनदयाल तावणियां, पवन कुमार सोनी, मनीष नौलखा, चंद्रसेन पुगलिया, करण जाड़ीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






























