#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने जून 2026 सत्र की स्नातकोत्तर (पीजी) सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षाएं 20 अगस्त से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से परीक्षा कार्यक्रम का भली-भांति अध्ययन करने, निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी सभी नियमों की पालना सुनिश्चित करनी होगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान🟢 निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट🟢 72 देशों के 1000 स्टार्टअप्स के बीच चमका ‘ईको भारत’, दुनिया के टॉप-10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स में बनाई जगह🟢 बेनीसर-दुसारणा को आज विकास की सौगात, विधायक सारस्वत करेंगे जीएसएस, सड़क का लोकार्पण और ट्यूबवेल का शिलान्यास🟢 युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश🟢 मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील🟢 श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो🟢 एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं🟢 इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त: जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं