#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। किसी के जीवन में उजाला भरने वाले दो नेत्रदानी परिवारों का रविवार को तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से सम्मान किया गया। परिषद के नेत्रदान अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में परिजनों को सम्मान पत्र देकर उनके इस मानवीय योगदान का अभिनंदन किया गया। साथ ही क्षेत्रवासियों से मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेकर जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने की अपील की गई।

नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक ने बताया कि स्वर्गीय चंदनमल बाफना की ओर से उनकी धर्मपत्नी सज्जनदेवी बाफना एवं उनके सहयोगी को नेत्रदान सम्मान पत्र प्रदान किया गया। वहीं तारानगर निवासी एवं गुवाहाटी प्रवासी स्वर्गीय तारादेवी खटेड़ (जैन), धर्मपत्नी स्वर्गीय मांगीलाल, की ओर से रेखा दूगड़ एवं मंजू झाबक को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि तारादेवी का नेत्रदान श्रीडूंगरगढ़ में संपन्न हुआ था।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, पीयूष बोथरा, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, नीतू बोथरा, दीपक छाजेड़, चमन श्रीमाल, सुमित बरड़िया, मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषि झाबक सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान सबसे बड़ा महादान है। मरणोपरांत किए गए इस दान से किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति को नई जिंदगी और नई रोशनी मिल सकती है। उन्होंने आमजन से नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर इस जनसेवा अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान🟢 निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट🟢 72 देशों के 1000 स्टार्टअप्स के बीच चमका ‘ईको भारत’, दुनिया के टॉप-10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स में बनाई जगह🟢 बेनीसर-दुसारणा को आज विकास की सौगात, विधायक सारस्वत करेंगे जीएसएस, सड़क का लोकार्पण और ट्यूबवेल का शिलान्यास🟢 युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश🟢 मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील🟢 श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो🟢 एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं🟢 इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त: जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं