#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नायक समाज के आगामी 16 अगस्त 2026 को चूरू जिले के राजगढ़ में प्रस्तावित जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासम्मेलन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिकाधिक संख्या में राजगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए कुंदन नायक ने बताया कि बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान सुजानगढ़ से रतनलाल नायक, पल्लू से बाबूलाल नायक एवं साहबराम नायक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा सहीराम नायक, जेतासर प्रशासक (सरपंच) शिवलाल, शंकरलाल नायक, भोजराज नायक (बादनू) सहित नायक समाज के अनेक गणमान्य सदस्य बैठक में शामिल हुए।

वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से 16 अगस्त को राजगढ़ (चूरू) में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह करते हुए इसे समाज की एकता और सामाजिक चेतना का महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान🟢 निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट🟢 72 देशों के 1000 स्टार्टअप्स के बीच चमका ‘ईको भारत’, दुनिया के टॉप-10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स में बनाई जगह🟢 बेनीसर-दुसारणा को आज विकास की सौगात, विधायक सारस्वत करेंगे जीएसएस, सड़क का लोकार्पण और ट्यूबवेल का शिलान्यास🟢 युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश🟢 मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील🟢 श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो🟢 एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं🟢 इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त: जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं