#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान गौरव सम्मान के बाद संतोष पारख का नागरिक अभिनंदन: बोले अतिथि- सेवा, समाज और व्यवसाय को बनाया मिसाल

By Next Team Writer

Updated on:

कालूबास स्थित ओसवाल पंचायत भवन में हुआ समारोह, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने किया सम्मान

NEXT 3 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्यपाल से राजस्थान गौरव सम्मान प्राप्त करने वाले समाजसेवी एवं उद्यमी संतोष पारख का रविवार को कालूबास स्थित श्री ओसवाल पंचायत भवन में भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने पारख का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

NEXT: भाजपा के रविशेखर, हिमाचल प्रदेश की भाजपा महामंत्री, कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित गणमान्यों ने किया अभिनंदन

समारोह में भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री पायल वैद्या, समाजसेवी जुगल किशोर तावनियां, श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, समाजसेवी रामदेव बोहरा, डॉ. विकास पारीक तथा तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा मंचासीन रहे।

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि संतोष पारख सामाजिक सरोकारों में आगे भी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने पारख परिवार को राजस्थान सरकार की ओर से इस उपलब्धि पर बधाई दी। भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि संतोष पारख ने होटल व्यवसाय के साथ समाजसेवा में भी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें भारत सरकार स्तर पर भी सम्मान मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री पायल वैद्या ने कहा कि संतोष पारख की समाज के प्रति सेवाएं लगातार राजस्थान और देश को प्रेरित करती रहें। डॉ. विकास पारीक ने कहा कि पारख ने अपने व्यवसाय को सेवा का माध्यम बनाया है, जो अनुकरणीय है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि यह सम्मान केवल संतोष पारख का नहीं, बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ और बीकानेर जिले का गौरव है। समाजसेवी रामदेव बोहरा ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने वक्तव्य से शुभकामनाएं दी। संस्था के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने भी अपने विचार रखते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर श्री ओसवाल पंचायत की ओर से प्रवीण डागा, नरेंद्र डागा, अशोक बैद, कांतिकुमार पुगलिया, रेखा भादानी, सोनू भादानी, छोटू दुगड़, धनराज पुगलिया, प्रदीप मालू, लक्ष्मीपत भादानी, पांचीलाल सिंघी, कमल बोथरा, हेमराज भादानी, ऋषभ बैद और सुरेंद्र दुगड़ ने मंचस्थ अतिथियों का सम्मान किया और संतोष पारख का सपत्नीक सम्मान किया। तेरापन्थ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू ने अपनी टीम के साथ पारख का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, लायंस क्लब की ओर से महावीर माली, मनोज गुसाईं, सत्यनारायण स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रप्रकाश सेठिया, पार्षद भरत सुथार, सैन समाज की ओर से तोलाराम मारू, एडवोकेट ललित कुमार मारू, एडवोकेट पूनमचंद मारू, आशीष जाड़ीवाल, पवन कुमार पड़िहार, विमल भाटी, सिंधी समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अभिनंदन पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा ने किया।

NEXT: मंचस्थ अतिथि

NEXT: हिमाचल प्रदेश की भाजपा से महामंत्री पायल वैद्या ने शब्दों से किया अभिनन्दन

NEXT: भाजपा नेता रविशेखर मेघवाल ने दी अभिव्यक्ति

NEXT: समुपस्थित गणमान्य
NEXT: राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने रखे विचार

NEXT: कार्यक्रम में पहुंचे मित्र और गणमान्य

NEXT: लायन्स क्लब की ओर से सम्मान

NEXT: शिक्षाविद तोलाराम मारू और एडवोकेट ललित मारू अभिनंदन पत्र देते हुए

NEXT: सैन समाज ने किया अभिनंदन

NEXT: डॉ. विकास पारीक ने किया अभिनंदन

NEXT: सिंधी समाज से अभिनंदन

NEXT: श्री ओसवाल पंचायत से अभिनंदन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गुरु जीवन को देता है सही दिशा, नशे से दूर रहने का भी दिलाया संकल्प🟢 250 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट: शेरूणा स्कूल के 10 जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए सरकार से बजट की मांग🟢 राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर सांसद राहुल कस्वां ने संतोष पारख को दी बधाई, कहा- उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत, पढ़ें सांसद का बधाई पत्र🟢 बेनीसर-दुसारणा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, ट्रैक्टर रैली और पुष्पवर्षा से हुआ विधायक सारस्वत का स्वागत🟢 3 अगस्त: इतिहास में दर्ज वे घटनाएं जिन्होंने दुनिया को बदल दिया🟢 राजस्थान गौरव सम्मान के बाद संतोष पारख का नागरिक अभिनंदन: बोले अतिथि- सेवा, समाज और व्यवसाय को बनाया मिसाल