#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सालासर फांटे के पास दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी पीबीएम रेफर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सालासर फांटे के पास हुआ, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुंदलसर निवासी लालसिंह (22) पुत्र माधोसिंह और मानसिंह (20) पुत्र महावीर सिंह बाइक पर श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। कस्बे से करीब पांच किलोमीटर दूर सालासर फांटे के पास सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को उपजिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने घायल मानसिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतक लालसिंह के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 3 मेडिकल स्टोर्स सहित जिले में 5 के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं अनियमितताएं🟢 15 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर, शहर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच🟢 बार-बार की ट्रिपिंग से मिलेगी राहत: धोलिया जीएसएस पर लगेगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति होगी ज्यादा सुचारु🟢 राजकीय महाविद्यालय में गुरु का सम्मान, युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख🟢 हादसे की सूचना के 40 मिनट बाद पहुंचे डॉक्टर, सेवा समिति ने जताई नाराजगी; कार्रवाई की मांग🟢 सालासर फांटे के पास दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी पीबीएम रेफर🟢 ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन के आंदोलन में उतरेगी सेवा समिति: 5 अगस्त के जन आंदोलन में निभाएगी सक्रिय भूमिका🟢 4 अगस्त का इतिहास: भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ से लेकर किशोर कुमार के जन्म तक कई घटनाओं का साक्षी