#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन के आंदोलन में उतरेगी सेवा समिति: 5 अगस्त के जन आंदोलन में निभाएगी सक्रिय भूमिका

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण और सीकर-बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर 5 अगस्त को प्रस्तावित जन आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्णय लिया है। समिति की सक्रिय सेवादारों की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत मंथन के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया।

बैठक में एम्बुलेंस सेवा और राजकीय अस्पताल में सेवाएं दे रहे सेवादारों व चिकित्सकों से विशेष रूप से राय ली गई। चर्चा के दौरान सेवादारों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में समय पर उपचार नहीं मिलने से लोगों की जान जाती है और इस पीड़ा को सबसे अधिक वही लोग समझ सकते हैं, जो प्रतिदिन घायलों और उनके परिजनों के बीच सेवा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण अब किसी भी कीमत पर होना चाहिए।

सेवा समिति ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर और सीकर-बीकानेर हाईवे के फोरलेन निर्माण की मांग किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि क्षेत्र की आम जनता की जरूरत है। इसी कारण समिति ने इसे जनहित का आंदोलन मानते हुए 5 अगस्त को होने वाले आंदोलन में समर्थन देने के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया।

बैठक में समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, मनोज कुमार डागा, शूरवीर मोदी, राज सुथार, जयप्रकाश जवरिया, सत्यनारायण टाक, भीखाराम सुथार, डॉ. श्याम सैन, डॉ. जय, प्रियंक शाह, सोनू मारू, भवानी, सिद्ध प्रकाश, केकेसी, दिनेश प्रजापत, बलवीर सिंह, दुर्गेश मारू, राजकुमार प्रजापत, रामप्रताप सारस्वत सहित अन्य सक्रिय सेवादार मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 3 मेडिकल स्टोर्स सहित जिले में 5 के लाइसेंस निलंबित, जांच में मिलीं अनियमितताएं🟢 15 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर, शहर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच🟢 बार-बार की ट्रिपिंग से मिलेगी राहत: धोलिया जीएसएस पर लगेगा अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति होगी ज्यादा सुचारु🟢 राजकीय महाविद्यालय में गुरु का सम्मान, युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख🟢 हादसे की सूचना के 40 मिनट बाद पहुंचे डॉक्टर, सेवा समिति ने जताई नाराजगी; कार्रवाई की मांग🟢 सालासर फांटे के पास दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी पीबीएम रेफर🟢 ट्रॉमा सेंटर और फोरलेन के आंदोलन में उतरेगी सेवा समिति: 5 अगस्त के जन आंदोलन में निभाएगी सक्रिय भूमिका🟢 4 अगस्त का इतिहास: भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ से लेकर किशोर कुमार के जन्म तक कई घटनाओं का साक्षी