#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कोर्ट के आदेश पर वर्षों बाद दुकान मालिक को मिला कब्जा: बेदखली डिक्री की पालना में कोर्ट ने दिलाया अधिकार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान का कब्जा न्यायालय के आदेश पर वर्षों बाद उसके वास्तविक मालिक को दिलाया गया। बेदखली डिक्री की पालना करते हुए न्यायालय के नाजिर ने मौके पर कार्रवाई कर दुकान का कब्जा खाली करवाकर मालिक को सौंप दिया।

एडवोकेट दीपिका करनाणी के सहयोगी एडवोकेट हेमराज सोनी ने बताया कि न्यायालय ने विजयराज बरड़िया के पक्ष में तथा लक्ष्मीनारायण झालरिया के विरुद्ध बेदखली की डिक्री पारित की थी। इसके बाद निष्पादन कार्रवाई के दौरान न्यायालय के नाजिर शुभम स्वामी की मौजूदगी में दुकान का कब्जा खाली कराया गया और विधिवत दुकान मालिक विजयराज बरड़िया को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश की पालना के साथ ही वर्षों से लंबित विवाद का पटाक्षेप हो गया और दुकान का स्वामित्व अधिकार वास्तविक मालिक को मिल गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फोरलेन सड़क की मांग पहुंची दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने जल्द सर्वे का दिया भरोसा🟢 नेत्र चिकित्सालय के ओटी के लिए एसी भेंट, भामाशाह का जताया आभार🟢 कोर्ट के आदेश पर वर्षों बाद दुकान मालिक को मिला कब्जा: बेदखली डिक्री की पालना में कोर्ट ने दिलाया अधिकार🟢 384 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो भाइयों की जमानत खारिज🟢 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संदेश: समाजसेवा और समर्पण का मिला सम्मान, संतोष पारख की उपलब्धि प्रेरणादायी🟢 लखासर जीएसएस पर लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर, 6.30 एमवीए होगी क्षमता; किसानों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज🟢 7 अगस्त का इतिहास: बंगाल विभाजन के विरोध से लेकर महिला जासूस तक का इतिहास