NEXT 7 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठन विस्तार अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पांच गांवों में नई ग्राम कार्यकारिणियों की घोषणा की है। तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल के नेतृत्व में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करते हुए संगठन को गांव स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार बिरमसर में राकेश गोयल को ग्राम अध्यक्ष, कैलाश गोयल को उपाध्यक्ष, महावीर गोयल को सचिव, मुकेश गोयल को महासचिव तथा रामनिवास को सदस्य बनाया गया है। वहीं उदरासर में राजूराम चालिया, जैसलसर में श्रवण मेघवाल, लालासर में कैवलचन्द तथा जालबसर में भैराराम मर्वा को ग्राम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।




















