सर्वसम्मति से हुआ चयन, विजयकुमार अड़ावलिया ने दिलाई पद की शपथ
NEXT 10 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति (प्रजापति छात्रावास) की आमसभा रविवार को समिति के बैनर तले आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता समिति के निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल ने की। अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सभा में सर्वसम्मति से रमेश बासनीवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल का समिति संरक्षक विजयकुमार अड़ावलिया ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सभा में मौजूद समाजबंधुओं ने भी रमेश बासनीवाल का माला पहनाकर स्वागत किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष रमेश बासनीवाल ने समिति एवं समाज के प्रति ईमानदारी और सजगता के साथ जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। समिति संरक्षक विजयकुमार अड़ावलिया ने सभा में पहुंचे सभी मेहमानों और समाजबंधुओं का आभार जताया। निवर्तमान अध्यक्ष एवं सभा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल ने भी सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन किशोरी लाल घोड़ेला ने किया।
सभा में मोहनलाल मिनोठिया, भूराराम घंटेलवाल, प्रेमसुख घोड़ेला, बनवारीलाल बड़मुंडा, बालचंद मिनोठिया, कान्यालाल छापोला, सुखाराम बासनीवाल, गुरमीत निमिवाल, सुभाष कुलचानिया, गणेशाराम बासनीवाल पाली, रमेश प्रजापत, रामचंद्र छापोला, बजरंग छापोला, किशोरीलाल घोड़ेला, विनोद कुमार घोड़ेला, मांगीलाल घोड़ेला, शिवजी, बाबूलाल अड़ावलिया, रामावतार मिनोठिया, नानूराम कुचेरिया, नन्दकिशोर बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, बाबूलाल हैबड़मुंडा, गोविंद निमिवाल, राधेश्याम धूवारिया, हुलास मिनोठिया, भरत खोईवाल, किशन फौजी, सीताराम तूनवाल, चन्दन छापोला, नारायण सीमर, तुलसीराम बोरावड़, एडवोकेट सत्यनारायण छापोला, इंद्रचंद गंगापारिया, सत्यनारायण गंगापारिया, नन्दलाल सीमर, मदनजी मिनोठिया, अशोक जलिंद्रा, भगवान महार, प्रदीप छापोला, टीकमचंद गंगापारिया, कुंदन टाक, रामेश्वर टाक, सुभाष कुलचानिया, सीताराम टाक, दयाशंकर, गोपाल घुमानिया, हुलासमल लखेश्वर, सीताराम बोरावड़, रामधन बासनीवाल, ओमप्रकाश छापोला, अन्नाराम सिंहोटा, मघराज मोरवाल, भरत जलिंद्रा, सत्यनारायण गैदर, राजू सिमार, गोपाल छापोला, कमल छापोला, रामलाल लखेश्वर, नारायण लखेश्वर सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।























