#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारे… शहर में निकली भव्य तिरंगा रैली

By Next Team Writer

Published on:

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक पर सवार होकर निकले शहरवासी, देशभक्ति के नारों से गूंजे बाजार

NEXT 10 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका की ओर से नगरीय क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में आयोजित रैली का शुभारंभ नगर पालिका भवन से हुआ। विधायक ताराचन्द सारस्वत के मार्गदर्शन तथा उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में निकली रैली में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, नगरवासियों एवं नगरपालिका कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण नाई, भरत सुथार, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, रामसिंह, पवन इंदौरिया, श्यामसुन्दर पुरोहित, अनिल मलघट सहित अनेक लोग शामिल हुए।

प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर बाइक पर सवार हुए। रैली नगरपालिका भवन से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति गीतों से शहर का माहौल देशप्रेम से सराबोर नजर आया। रैली में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन वापस नगरपालिका भवन पहुंचकर हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए