#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम सोनियासर मिठिया में आबादी और धार्मिक स्थलों के समीप मृत पशुओं के शव, हड्डियां, खाल एवं अन्य अवशेष डाले जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण क्षेत्र में दुर्गंध, गंदगी और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। मामले में ग्रामीणों ने बीकानेर सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की आबादी के समीप खुले स्थान पर गाय, बैल, भैंस, बकरी, भेड़, ऊंट, कुत्ते व अन्य पशुओं के शव डाले जाते हैं। आसपास के कुछ गांवों से भी मृत पशुओं को यहां लाकर डालने की शिकायत है। शवों के सड़ने से विशेषकर गर्मी और बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। मक्खी-मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

धार्मिक स्थलों की गरिमा प्रभावित होने का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर मृत पशुओं के अवशेष डाले जा रहे हैं, उसके आसपास धार्मिक मंदिर भी हैं। धार्मिक अवसरों पर यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में दुर्गंध और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी होती है और धार्मिक स्थलों की गरिमा भी प्रभावित होती है।

अधिकारी पहुंचे तो बताया- पंचायत के पास जमीन नहीं

ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद श्रीडूंगरगढ़ के संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर अधिकारियों एवं ग्राम सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत के पास मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल जमीन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।

3-4 किमी दूर स्थान चयन की मांग

ग्रामीणों ने सांसद से मांग की है कि आबादी और धार्मिक स्थलों से पर्याप्त दूरी पर करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर उपयुक्त स्थान चिन्हित कर मृत पशुओं के निस्तारण की वैज्ञानिक एवं स्थायी व्यवस्था की जाए। साथ ही वर्तमान स्थान पर मृत पशुओं के अवशेष डालने पर तत्काल रोक लगाई जाए और वहां पड़े अवशेषों को हटाकर सफाई व कीटाणुशोधन करवाया जाए।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उनकी मांग किसी व्यक्ति या समुदाय के विरुद्ध नहीं है। उद्देश्य गांव में स्वच्छ वातावरण, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की गरिमा और सभी ग्रामीणों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार सुनिश्चित करवाना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए