#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि जिनेशकुमार के पावन सान्निध्य में चल रही धर्म आराधना के दौरान श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं कोलकाता प्रवासी राजस्थान गौरव भीखमचंद पुगलिया ने 12 दिवसीय कठिन निराहार तपस्या पूर्ण की। सोमवार को उन्होंने विधिवत पारणा किया। पुगलिया पूर्व में भी मासखमण (30 दिन निराहार) सहित अनेक कठिन तप कर चुके हैं।

तपस्या के दौरान उनकी धर्मपत्नी सुशीला पुगलिया ने निरंतर सहयोग और उत्साहवर्धन किया। तपस्या पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भजन एवं धर्मसभा का आयोजन हुआ। इसमें श्रीडूंगरगढ़ समाज के श्रद्धालुओं के साथ कोलकाता की विभिन्न प्रतिष्ठित जैन संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धर्मसभा में भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने तपस्वी के तप की अनुमोदना करते हुए धर्म आराधना में सहभागिता निभाई। तेरापंथ समाज सहित विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य श्रावक एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने पुगलिया की धार्मिक साधना की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल तप की मंगलकामना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए