#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में मंगलवार को पीएमश्री गतिविधियों के तहत बाल संसद निर्वाचन कराया गया। चुनाव में गौतम जांगिड़ ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वसुंधरा को 11 मतों से हराकर प्रधानमंत्री पद पर जीत दर्ज की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी दीपक चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों में निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया है। प्रधानमंत्री पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया और विद्यार्थियों ने मतदान के जरिए अपना प्रतिनिधि चुना।

निर्वाचन के लिए विद्यालय के संविधान कक्ष को मतदान बूथ बनाया गया। जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका सोमेंद्र बैंस ने निभाई। मतदान दल में राज वीरेंद्र सिंह, सोनल शर्मा, शुभकरण, प्रवीण, प्रदीप कुमार, सुरभि पारीक, बिशन शर्मा और पुष्पा शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली।

मतगणना प्रभारी राधेश्याम रैगर के साथ भींयाराम सुथार व बल्लुनाथ ने बैलेट पेपर की गणना की। वहीं निर्वाचन की मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी कमल किशोर पिपलया ने निभाई।

जीत के बाद बोले गौतम- अनुशासन और संस्कार जरूरी

विजयी प्रत्याशी गौतम जांगिड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन और संस्कार आधारित शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने का बेहतर माध्यम है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन