#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

छात्रवृत्ति प्रक्रिया सरल करने और वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर चर्चा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर तहसील शाखा श्रीडूंगरगढ़ की बैठक मंगलवार को डॉ. बी. आर. अंबेडकर भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभाध्यक्ष खींयाराम रोलण ने करते हुए स्वागत वक्तव्य दिया।

तहसील अध्यक्ष जीवणराम पड़िहार ने विद्यालयों में संचालित राजस्थान सरकार की योजनाओं और विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की प्रक्रिया को सरल बनाने पर विचार रखे। उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक आसानी से पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

जिला कार्यकारिणी के संगठन मंत्री ख्यालीचंद पटीर ने संगठन के सदस्यता अभियान को गति देकर अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही। तहसील कार्यकारिणी सदस्य नानूराम मेघवाल ने शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास करने पर चर्चा की।

बैठक में कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार गांधी, प्रकाश गांधी, महिला मंत्री अल्का पड़िहार, ईश्वर दयाल ढाल, तेजपाल मेघवाल, चूनाराम मेघवाल, कमलेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार मेघवाल, हरिकिशन कताला, चांद रतन रैगर, महेंद्र सिंह, डालूराम मेघवाल सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 छात्रवृत्ति प्रक्रिया सरल करने और वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर चर्चा🟢 12 अगस्त इतिहास के परिप्रेक्ष्य में: सूर्यग्रहण से लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी तक