NEXT 12 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बेनिसर की गौशाला परिसर में वन विभाग एवं ग्रामवासियों के जनसहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के साथ गांव में हरित क्षेत्र बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) सत्यपाल सिंह ने गौशाला परिसर में पौधरोपण के लिए 51 पीपल के पौधे भेंट किए। उन्होंने स्वयं एक पीपल और एक नीम का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत में सहभागिता की। इस दौरान ग्रामीणों ने भी पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वन विभाग के कार्मिकों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






















