NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मेघासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत और मेघोजी उपाध्याय की अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण को लेकर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्साह नजर आया। विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में 15 से अधिक बसों और सैकड़ों छोटी गाड़ियों में कार्यकर्ता मेघासर के लिए रवाना हुए। गांव-गांव से कार्यकर्ता अपने वाहनों के साथ मेघासर पहुंचे।

मोमासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, आडसर, लाखनसर, सुरजनसर, धीरदेसर पुरोहितान, कितासर, धीरदेसर चौटियान, बिग्गा, इन्द्पालसर के बास, धर्मास, धनेरू, बाड़ेला, बेनीसर, भोजास, बाना, ऊपनी, पूनरासर, बींझासर, मणकरासर, डेलवां, गुसाईंसर बड़ा, झंझेऊ, जोधासर, लखासर, समन्दसर सहित श्रीडूंगरगढ़ शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए।
बसों और वाहनों में दिखा जोश
कार्यकर्ताओं की रवानगी के दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बसों और सैकड़ों निजी वाहनों में सवार कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मेघासर की ओर रवाना हुए। विधायक सारस्वत के नेतृत्व में निकले काफिले के चलते क्षेत्र में आयोजन को लेकर माहौल उत्सव जैसा रहा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, महावीर अडावलिया सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनकी रही सक्रिय भूमिका
बसों की व्यवस्था और कार्यकर्ताओं की रवानगी में बजरंग प्रजापत, धनराज सोनी, ओमनाथ सिद्ध, गोविन्द पारिक, भियानाथ सिद्ध, श्रवण सिंह, लक्ष्मण सिंह, मेघराज शर्मा, जिनकदास स्वामी, आईदान पारिक, मूलचंद मेघवाल, मोहन नाथ, उत्तम नाथ, भंवरलाल बाना, खेमाराम, नौरंग नाथ, जगदीश पारिक, मोहन कुलड़िया, भंवर सिंह, सुरेन्द्र स्वामी, पवन इंदौरिया, राम जी सोनी, भादर गोदारा, ओमप्रकाश सरपंच सुरजनसर, नारायण सिंह राजपुरोहित, कालू नाथ, सुभास नायक, थानमल भाटी, अनिल वाल्मीकि, श्रवण वाल्मीकि, श्रवण शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
मेघासर में मेघोजी उपाध्याय की अश्वारूढ़ प्रतिमा के अनावरण और विशाल आमसभा को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बनी हुई है। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
























