#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जनगणना 2027: पटवारी-ग्राम विकास अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, ग्राम निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन की समझाई प्रक्रिया

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जनगणना- 2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) तैयार करने के लिए ग्राम निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन एवं संयोजन संबंधी प्रशिक्षण शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। इसमें क्षेत्र के पटवारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया।

जनगणना कार्य निदेशालय जयपुर से आए प्रशिक्षक नीरज कुमार ने कार्मिकों को ग्राम स्तर पर आंकड़ों के संकलन, व्यवस्थित संयोजन और अभिलेखीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

चार्ज जनगणना अधिकारी श्रीवर्द्धन ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना 2027 के लिए आवश्यक आंकड़ों के संकलन एवं अभिलेखीकरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और संबंधित कार्मिकों को उनके दायित्वों की स्पष्ट जानकारी देना है।

प्रशिक्षण में प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक पर्वत सिंह, श्रीडूंगरगढ़ चार्ज नियमित सहायक भव्य कटारिया, तकनीकी सहायक परमेश्वर गोदारा सहित क्षेत्र के पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रावण मेले में ड्रेस प्रतियोगिता, अखबार की ड्रेस ने खींचा ध्यान; 21 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 12 और 11 दिनों की निराहार तपस्या का मंगलभावना कार्यक्रम, साध्वियों ने गीतिका संगान से की तप की अनुमोदना🟢 जनगणना 2027: पटवारी-ग्राम विकास अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, ग्राम निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन की समझाई प्रक्रिया🟢 आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटे पौष्टिक फल, अभिभावकों ने वेदांता ग्रुप की पहल को सराहा🟢 अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत, ‘आपणों गांव’ ग्रुप ने भेंट किए 8 पंखे🟢 मुख्यमंत्री के स्वागत को श्रीडूंगरगढ़ से निकला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, विधायक सारस्वत के नेतृत्त्व में मेघासर पहुंचे🟢 राजस्थान गौरव संतोष पारख को शुभकामनाएं देने का क्रम 15वें दिन भी अनवरत जारी