NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित श्रावण मेले के दूसरे दिन ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें कस्बे के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सोनिया राजपुरोहित तोलियासर और अम्बिका डागा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बच्चों ने अखबार से तैयार ड्रेस, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न आकर्षक परिधानों में प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब लुभाया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।
प्रतियोगिता में पिनल जैन प्रथम, प्रीत जोशी द्वितीय और गर्वित खटनानी तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन के दौरान समिति की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
























