NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मेघासर में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे बड़ी घोषणा श्रीडूंगरगढ़ में 25 करोड़ रुपए की लागत से ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय बनाने की रही। इसके साथ ही सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय भवन के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।
हादसों में घायलों को मिलेगा बेहतर उपचार
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला चिकित्सालय बनने से सड़क हादसों सहित गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों को गंभीर उपचार के लिए बीकानेर जाने की निर्भरता कम होगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कृषि विभाग का नया कार्यालय भी बनेगा
श्रीडूंगरगढ़ में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय भवन के निर्माण को भी विकास कार्यों में शामिल किया गया है। इससे कृषि विभाग की सेवाओं और किसानों से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर कार्यालय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
































