NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुसाईंसर बड़ा गांव के राजकीय प्रभा ओझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभा ओझा के जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिजनों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ ने प्रभा ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में परिवार की ओर से उनके भाई सहित सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, सीताराम सारस्वत, ओमप्रकाश गांधी, टाली राम सारस्वत, ताराचंद सारस्वत, मानाराम खाती, स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ से विजेंद्र, रतनलाल तावनिया, बरखा, नोरतन गोदारा, दुर्गाराम गोदारा, कन्हैयालाल सारस्वत और महेंद्र सारस्वत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रभा ओझा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रभा ओझा की स्मृति सदैव लोगों के बीच बनी रहेगी।



































