NEXT 15 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ में देशभक्ति का उत्साह नजर आया। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण के साथ ही सनातन मुक्ति धाम में बाबा भूतनाथ का तिरंगे रंग में विशेष श्रृंगार किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष ललित मारू, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, एपीपी सपन कुमार, अधिवक्ता नारायण जोशी, गोपाल पारीक, रामावतार प्रजापत सहित कोर्ट स्टाफ व अधिवक्ता मौजूद रहे।
बाबा भूतनाथ को पान, मोगरे और गेंदे के फूलों से सजाया: सनातन मुक्ति धाम स्थित बाबा भूतनाथ का स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंग में श्रृंगार किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अमित पारीक ने बताया कि बाबा को हरे पान व आक के पत्तों, सफेद मोगरे के पुष्प और केसरिया गेंदे के फूलों से सजाया गया। तिरंगे रंग में सजे बाबा भोलेनाथ का स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।



































