#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

650 से अधिक सभाओं के मूल्यांकन में श्रीडूंगरगढ़ सभा को मिला ‘विशिष्ट सभा’ सम्मान

By Next Team Writer

Updated on:

लाडनूं में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में हुआ सभा प्रतिनिधि सम्मेलन, वृहद सभा श्रेणी में मिली उपलब्धि

NEXT 15 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज के लिए 15 अगस्त का दिन गौरव का अवसर लेकर आया। देश-विदेश की 650 से अधिक सभाओं के मूल्यांकन के बाद लाडनूं में आयोजित सभा प्रतिनिधि सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ सभा को वृहद सभा श्रेणी में ‘विशिष्ट सभा’ सम्मान से सम्मानित किया गया। आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में हुए सम्मेलन में यह सम्मान मिलने से समाज में खुशी का माहौल है।

NEXT: श्रीडूंगरगढ़ सभा को “विशिष्ट सभा”सम्मान मिलने के बाद अध्यक्ष सुशीला पुगलिया को बधाई देते महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड़ और साथ में मौजूद है श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ श्रावक जसराज मालू, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री संजय बरड़िया और महासभा के प्रतिनिधि

सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने बताया कि सभाओं का मूल्यांकन वृहद, मध्यम और लघु तीन श्रेणियों में किया गया था। इसमें श्रीडूंगरगढ़ सभा ने वृहद सभा श्रेणी में विशिष्ट सभा का सम्मान हासिल किया।

सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया एवं पूरी टीम ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल सभा के पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि गुरुदेव आचार्य महाश्रमण, युवाचार्य महावीर एवं साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा के मार्गदर्शन तथा श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र से निरंतर मिलती मंगल प्रेरणा और ऊर्जा का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्थाओं और श्रावक-श्राविका समाज के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। सम्मान मिलने पर सभा की ओर से सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नारायणी माता धाम यात्रा के लिए सैन समाज को निमंत्रण, श्रीडूंगरगढ़ में समाजबंधुओं ने किया स्वागत🟢 संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा जरूरी: डॉ. कौशिक🟢 खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि🟢 महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस🟢 किसानों के लिए जरूरी दो खबर: सब्जी उत्पादन पर 50% अनुदान, अब घर बैठे बुक होगी खाद