#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पहली बार अस्पताल में दानदाताओं से लेकर कार्मिकों तक का सम्मान, निर्मल पुगलिया ने स्त्री व प्रसुता विभाग के लिए 30 हजार अर्थ सहयोग की घोषणा की

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर राजकीय उपजिला अस्पताल में इस बार सेवा और सहयोग करने वालों के सम्मान का नया अध्याय जुड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहली बार स्थानीय स्तर पर भामाशाहों, प्रेरकों और उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले विभागीय कार्मिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के विकास में सहयोग देने वाले दानदाताओं और सामाजिक संस्थाओं के योगदान को सराहा गया।

NEXT: समारोह को संबोधित करते हुए डॉ एस. के. बिहाणी

पीएमओ डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और सामाजिक संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

भामाशाहों को प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित

समारोह में जुगल तावनियाँ, जतन पारख, इनलैंड सोमानी फाउंडेशन, कोडामल गोपाल राठी नागपुर, इन्द्रकुमार सिंधी, हनुमानमल श्यामसुखा, बृजलाल तावणियां, उत्तमचंद सेठिया, बिरदीचंद भवानीशंकर छाजेड़, पवन सोनी, पांचीलाल सिंघी, राजकुमार बाफना, विमल व्यास आडसर, प्रकाशचंद्र मूंधड़ा, मदनलाल, रोशनलाल चौरड़िया, पार्वती देवी रामकिशन झंवर फाउंडेशन, चांदरतन गोपाल सोनी, डॉ. रजनीश कौशिक और देवराज गुरनाणी को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्त्री व प्रसुता विभाग के लिए निर्मल पुगलिया ने की बड़ी घोषणा

समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल कुमार पुगलिया ने अस्पताल के गायनो विभाग के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर वे समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने गायनो विभाग के उपकरणों और सुविधाओं के लिए 30 हजार रुपए तक की राशि देने की घोषणा की। पुगलिया की घोषणा का डॉक्टरों, स्टाफ और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

प्रेरकों को भी मिला सम्मान

अस्पताल के लिए सहयोग और प्रेरणा देने वाले आपणों गांव सेवा समिति, एपीजे अब्दुल कलाम एम्बुलेंस सेवा, राजेन्द्र स्वामी, किशोर मारू, अशोक झाबक, तुलसीराम चौरड़िया, सुमेरमल सिंघी, पांचीलाल सिंघी, बबलू सिंधी, चांदरतन राठी, श्रीगोपाल राठी, नर्सिंग ऑफिसर परमवीर चौधरी, रमाकांत शर्मा, संदीप पारीक, नागरिक विकास परिषद, डॉ. रवीन्द्र गोदारा, कानदास स्वामी और निर्मल पुगलिया को भी सम्मानित किया गया।

कोरोना काल सहित निरंतर सेवा देने वाले कार्मिक सम्मानित

विभागीय स्तर पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए गणेश, आंनद सैन, नरेंद्र दुसाद, ललिता स्वामी, विनोद जाट, अभय शर्मा, भागीरथ मेघवाल, प्रदीप पांडे, कविता बिका, राकेश स्वामी, सुनील, मघराज स्वामी, महेश तावणियां, नीतू, भागीरथ बीका, ओमप्रकाश सुंडा, सुमनलता राजोतिया, संतोष, ललिता, सुभाष, विनोद, संतोष, मोहिनी, राजकुमार गोदारा, राजू गोदारा, कृष्णगोपाल मीणा, ममता स्वामी, पुखराज पारीक, सपना सक्सेना, युवराज सकसेना, पवन तिवाड़ी, पवन सौलंकी और भारती का सम्मान किया गया। कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और नर्सिंग स्टाफ को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

अस्पताल की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने पर जोर

वरिष्ठ सर्जन एवं पूर्व पीएमओ डॉ. एसके बिहाणी ने अतिथियों, कार्मिकों और उपस्थित मौजिज लोगों का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल की बेहतरी के लिए प्रशासन, चिकित्सकों, कार्मिकों और समाज को मिलकर काम करना होगा। सामाजिक संस्थाओं ने अस्पताल को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम में डॉ. एसके बिहानी (पूर्व पीएमओ, राजकीय चिकित्सालय), डॉ. ओम प्रकाश स्वामी (पीएमओ, राजकीय चिकित्सालय), डॉ. एस.एस. नांगल, डॉ. रवींद्र गोदारा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), उप जिला अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, निर्मल पुगलिया (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार चेतन स्वामी ने किया।

NEXT: समाजसेवी पांचीलाल सिंघी सम्मान ग्रहण करते हुए

NEXT: सामाजिक कार्यकर्ता किशोर मारू सम्मान ग्रहण करते हुए

NEXT: आपणों गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित सम्मान ग्रहण करते हुए

NEXT: समाजसेवी राजेन्द्र स्वामी सम्मान ग्रहण करते हुए

NEXT: समाजसेवी निर्मल पुगलिया सम्मान ग्रहण करते हुए

NEXT: समाजसेवी राठी सम्मान ग्रहण करते हुए

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नारायणी माता धाम यात्रा के लिए सैन समाज को निमंत्रण, श्रीडूंगरगढ़ में समाजबंधुओं ने किया स्वागत🟢 संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा जरूरी: डॉ. कौशिक🟢 खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि🟢 महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस🟢 किसानों के लिए जरूरी दो खबर: सब्जी उत्पादन पर 50% अनुदान, अब घर बैठे बुक होगी खाद