#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हादसे के बाद जागा प्रशासन: महीनों से टूटी नाली की मरम्मत शुरू, NEXT न्यूज की खबर का असर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालूरोड को कालूबास से जोड़ने वाली लिंक रोड के बीच महीनों से टूटी पड़ी नाली आखिरकार प्रशासन की नजर में आ गई। नाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। शनिवार रात भी बाइक सवार नाली की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं और मौके पर खून फैल गया।

घटना के बाद वार्डवासियों में रोष फैल गया। NEXT न्यूज ने मामले को प्रमुखता से उठाते हुए दुर्घटना और टूटी नाली की स्थिति को सामने रखा। इसके बाद भाजपा शहर मंत्री भरत जोशी, भीम आर्मी के संदीप भारतीय और ओमप्रकाश ओड ने प्रशासन से नाली की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की।

हादसे के बाद हरकत में आया प्रशासन

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने महीनों से उपेक्षित पड़ी नाली पर संज्ञान लिया और मौके पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। लंबे समय से परेशानी झेल रहे वार्डवासियों ने कार्य शुरू होने पर राहत जताई।

वार्डवासियों ने कहा कि टूटी नाली के कारण यहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ था। उन्होंने समस्या को प्रमुखता से उठाने और प्रशासन तक वार्ड की आवाज पहुंचाने के लिए जागरूक युवाओं और NEXT न्यूज का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कोलायत से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु, कालूबास में पुष्पवर्षा से किया स्वागत🟢 नारसीसर में 53 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी, उपस्वास्थ्य केंद्र से गांव को मिलेगी स्थानीय इलाज की सुविधा🟢 वार्ड आरक्षण की लॉटरी कल, कई दावेदारों की उम्मीदों का होगा फैसला🟢 हादसे के बाद जागा प्रशासन: महीनों से टूटी नाली की मरम्मत शुरू, NEXT न्यूज की खबर का असर🟢 नारायणी माता धाम यात्रा के लिए सैन समाज को निमंत्रण, श्रीडूंगरगढ़ में समाजबंधुओं ने किया स्वागत🟢 संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा जरूरी: डॉ. कौशिक🟢 खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि🟢 महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस🟢 किसानों के लिए जरूरी दो खबर: सब्जी उत्पादन पर 50% अनुदान, अब घर बैठे बुक होगी खाद