#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नारसीसर में 53 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी, उपस्वास्थ्य केंद्र से गांव को मिलेगी स्थानीय इलाज की सुविधा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नारसीसर गांव में रविवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने 53 लाख रुपए की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 41 लाख रुपए से उपस्वास्थ्य केंद्र और 12 लाख रुपए से मेघवाल एवं नायक समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। ग्रामीणों ने दोनों कार्यों के शुरू होने पर खुशी जताई।

विधायक सारस्वत ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है। उपस्वास्थ्य केंद्र बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी।

सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने विधायक का आभार जताते हुए गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं और विकास कार्यों को गति देने की मांग की। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कार्यक्रम में मोहन कुलड़िया मणकरासर, भंवरसिंह झंझेऊ, जगदीश पारीक पूनरासर, राधेश्याम दर्जी, जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, आईदान पारीक, मुन्नीनाथ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नारसीसर एवं सेरुणा से एडवोकेट रणवीर सिंह, गौरीशंकर स्वामी, हरिसिंह, ईश्वरसिंह, नरपतसिंह, विक्रमसिंह, बचनसिंह, सुमेरसिंह, मल्लूसिंह, तेजुसिंह, उदाराम नायक, भंवराराम नायक, हनुमानदास, अशोक राणा, चिमनाराम मेघवाल, किशोर सिंह, शिव भगवान स्वामी, हेतराम शर्मा, रामलाल शर्मा, महेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह, गजानंद, गोपाल भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कोलायत से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालु, कालूबास में पुष्पवर्षा से किया स्वागत🟢 नारसीसर में 53 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी, उपस्वास्थ्य केंद्र से गांव को मिलेगी स्थानीय इलाज की सुविधा🟢 वार्ड आरक्षण की लॉटरी कल, कई दावेदारों की उम्मीदों का होगा फैसला🟢 हादसे के बाद जागा प्रशासन: महीनों से टूटी नाली की मरम्मत शुरू, NEXT न्यूज की खबर का असर🟢 नारायणी माता धाम यात्रा के लिए सैन समाज को निमंत्रण, श्रीडूंगरगढ़ में समाजबंधुओं ने किया स्वागत🟢 संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा जरूरी: डॉ. कौशिक🟢 खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि🟢 महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस🟢 किसानों के लिए जरूरी दो खबर: सब्जी उत्पादन पर 50% अनुदान, अब घर बैठे बुक होगी खाद