NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सावन के अवसर पर कोलायत से कांवड़ लेकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे श्रद्धालुओं का कालूबास स्थित वार्ड नंबर 38 में श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। पार्षद लोकेश गौड़ ने बताया कि हंसराज माली, शिव कम्मा, जगदीश शर्मा, मालाराम सुथार, जानाराम जाट, राजकुमार तिवाड़ी और रमाकांत झंवर कांवड़ लेकर श्री वीर पाबूजी राठौड़ मंदिर पहुंचे।

कांवड़ियों के पहुंचते ही वार्डवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बच्चियों ने तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मान किया, वहीं महिलाओं सहित वार्डवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। मंदिर के पुजारी नथमल शर्मा ने भी स्वागत में सहभागिता निभाई।
इस दौरान नारायण जोशी, महेंद्र शर्मा, हनुमान माली, कानाराम, रतन सुनार, कमल गौड़, विमल सहित वार्डवासी मौजूद रहे। स्वागत के बाद कांवड़िये डीजे के साथ कांवड़ लेकर धोलिया रोड स्थित शिव धोरे मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

























