NEXT 17 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर में सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। सुबह 5:30 बजे ज्योत प्रज्ज्वलित कर नागदेवता का पूजन किया गया। इसके बाद बंबी पर दूध का सींचन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। नागपंचमी को लेकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।
पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन हरिराम बाबा ने स्वयं नागदेवता की पूजा-अर्चना शुरू की थी और बंबी पर दूध का सींचन किया था। इसी परंपरा के चलते हर साल नागपंचमी पर मंदिर में विशेष पूजा होती है। उन्होंने बताया कि इसी दिन झौरड़ा धाम में हरिराम बाबा का दो दिवसीय मेला भी आयोजित होता है।
मंदिर के पुजारी श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि शाम 7.15 बजे बाबा की ज्योत की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से शाम की ज्योत एवं दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने का आग्रह किया। नागपंचमी के मौके पर भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।





















