#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

31 दिसंबर 2027 तक सेप्टिक टैंक खाली कराना फ्री, नगर पालिका ने शहरवासियों से सुविधा का लाभ लेने की अपील

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। नगर पालिका की ओर से घरों, कार्यालयों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सेप्टिक टैंक व सोक पिट खाली कराने की सुविधा 31 दिसंबर 2027 तक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग की पहल के तहत सीवर रहित शहरों में फीकल स्लज के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था की गई है।

अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए सेप्टिक टैंक की समय पर सफाई करवाएं। टैंक की नियमित सफाई नहीं होने से गंदे पानी का रिसाव, भूजल प्रदूषण, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नगर पालिका के अनुसार हर 3 से 5 वर्ष में सेप्टिक टैंक खाली करवाना जरूरी है।

ऐसे मिलेगी नि:शुल्क सेवा: नागरिक नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन/दूरभाष नंबर 01565-223166 और 9649261769 पर संपर्क कर सेप्टिक टैंक या सोक पिट खाली कराने की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। नगर पालिका ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाकर शहर को स्वच्छ और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहयोग करने का आग्रह किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नन्हीं बच्चियों ने निकाली आरक्षण की पर्चियां, तय हुआ पार्षदों का आरक्षण, देखें श्रीडूंगरगढ़ की लिस्ट🟢 दौड़ती जिंदगी में ज्ञान को बनाएं आधार, संयम से निखरेगा व्यक्तित्व🟢 11 की तपस्या: मोहिनी देवी मालू का तप अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ सभा को 650 से अधिक सभाओं में तीसरा स्थान🟢 31 दिसंबर 2027 तक सेप्टिक टैंक खाली कराना फ्री, नगर पालिका ने शहरवासियों से सुविधा का लाभ लेने की अपील🟢 नागपंचमी पर हरिराम बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, बंबी पर दूध का किया सींचन